अन्य

MEDIA LIVE : साहिबाबाद: वार्ड 75 के लोगों को मिली कलश भवन की सौगात !

मीडिया लाइव, गाजियाबाद: लाजपत नगर साहिबाबाद के वार्ड नंबर 75 मे बहु प्रतीक्षित कलश भवन रविवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। पार्षद अनिल राणा ने बताया कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था ,जो आज महापौर के कुशल नेतृत्व में पूर्ण हुआ है और पूरी तरह उपयोग के लिए जनता को समर्पित कर दिया गया है।

बता दें कि रविवार को इस कलश भवन का उद्घाटन जिसका उद्घाटन महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर महापौर ने बताया कि यहां पर इस भवन की लंबे समय से बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस कमी की वजह से स्थानीय निवासियों को परिवार की शादी या अन्य समारोहों मे काफी दिक्कतें आती थी। ऐसे में किसी भी सार्वजनिक या निजी समारोह को करने से पहले बड़ी कठिनाइयों से लोगों को गुजरना पड़ता था। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत बाहर से आने वाले मेहमानो ठहराने की व्यवस्था को लेकर उठानी पड़ती थी। लेकिन स्थानीय पार्षद अनिल राणा ने लोगों की इस जरूरत को बखूबी समझा और बोर्ड बैठक में इस बेहद लुक जरूरत के प्रस्ताव को लेकर आए। उनके प्रयास को अब जमीन पर उतारा जा चुका है। अब इस वार्ड के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिसमें आराम से लाजपत नगर के निवासी अपने परिवारिक समारोह कर सकते है।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कलश भवन की सराहना की और पार्षद अनिल राणा को एक सुलझा हुआ जनप्रतिनिधि बताया और कहा कि जिस तरह भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता जनता के विकास के लिए अग्रसर हैं, उसी तरह हमारे जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिर चाहे पार्षद हो विधायक हो मेयर हो या सांसद हो सब अपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं।


विधायक सुनील शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएँ दी और कलश भवन के निर्माण के लिए पार्षद को बधाई दी और बताया कि इस कलश भवन से लाजपत नगर की जनता को काफी लाभ मिलेगा इस मौके पर पार्षद आशुतोष शर्मा, पार्षद बलवंत सिद्धू, पार्षद पवन रेड्डी, मंडल अध्यक्ष मदन राय, पार्षद गोरव सोलंकी पुर्व पार्षद, गीता भाटी ,पुष्कर गुप्ता नीतू चौधरी, हिमाचल समिति के सचिव, राकेश, अजय डोगरा, अश्विन सिंह, विकास डोगरा।


इनके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्वांचल समिति से सुजीत तिवारी, राकेश सिंह विकास पांडे, संतोष झा, के.एन, सिंह, नागेंद्र मौर्या, पर्वतीय समाज अध्यक्ष भूपेंद्र नयाल, नरेंद्र बिष्ट, रमेश मेनदोलिया ,दीवान सिंह बिष्ट, राजेंद्र परिहार, कुलभूषण नेगी, भालू सिंह , राजेंद्र चौहान, विकास शाह ,परिमला राणा, प्रभा बिष्ट, कृष्णा मजुमदार, दिनेश कलूडा, इंदु भट्ट ,रंजीता सोनू साहनी, आर पी साहनी, प्रमोद राघव, रोहित शर्मा, आर के तिवारी, कुन्दन कार्की, पुष्कर, बबलू रावत ,अमित, नितिन, दीपक सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*