उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : सचिन की मौत का जिम्मेदार अब इन्हें ठहराया जा रहा है !

मीडिया लाइव, विकासनगर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। युवक की मां ने बेटे की आत्महत्या के लिए एक युवती और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। महिला का आरोप है कि युवती उनके बेटे को दो वर्ष से लगातार ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये की मांग कर रही थी।

MEDIA LIVE : जल्द नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है सहकारिता विभाग में , कर लीजिए तैयारी
कौशल्या देवी पत्नी महिपाल सिंह निवासी गोकुलवाला पृथ्वीपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटा सचिन (22) कार ड्राइविंग का काम करता था। बताया कि पिछले दो वर्ष से सचिन गुमसुम रहने लगा था। 18 मई सायं छह बजे सचनि घर में अपने कमरे में रो रहा था।महिला का कहना है कि पूछने पर सचिन ने काफी दबाव के बाद बताया कि वह पिछले चार वर्ष से लांघा क्षेत्र की एक युवती से प्यार करता है। आरोप लगाया कि पिछले दो वर्ष से युवती सचिन को डराकर रुपये की मांग कर रही थी।आरोप है कि रुपये नहीं देने पर दुराचार के केस में फंसाने की धमकी दी गई। बताया कि दो वर्ष तक सचिन ने जो कुछ कमाया उस पैसे को युवती को दिया।

MEDIA LIVE : दर्द विदारक हादसा : हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे जुड़वा भाईयों की इलाज के दौरान मौत

आरोप है कि बाद में युवती ने सचिन से दस लाख रुपये की मांग की । कौशल्या देवी ने बताया कि युवती ने सचिन को फोन किया जिसके बाद से सचिन घबराया हुआ था। सचिन शाम को घर से कार लेकर कहीं निकल गया। करीब आठ बजे सायं सचिन ने अपने भाई केशव को फोन कर डाकपत्थर तिराहे पर होने की जानकारी दी। बताया कि युवती के परेशान करने पर उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद सचिन का भाई अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और भाई को लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सचिन को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि 19 मई को उपचार के दौरान बेटे सचिन की मौत हो गयी। कौशल्या देवी ने कहा कि बेटे की आत्महत्या के लिए युवती, उसके पिता, बहन और बहनोई जिम्मेदार हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस मामले में कोतवाल रविंद्र शाह का कहना है कि मामले की जांच कर छानबीन की जा रही है।

MEDIA LIVE : लद्दाख में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत, तुरतुक सेक्टर में हुआ हादसा

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*