उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएंसियासत

MEDIA LIVE : विधायक रेनू बिष्ट और डीएम ने अफसरों को विकास कार्यों को गंभीरता से धरातल पर उतारने को कहा

मीडिया लाइव, पौड़ी /यमकेश्वर : विधायक यमकेश्वर और जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे व की संयुक्त अध्यक्षता में यमकेश्वर ब्लॉक सभागार में आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में यमकेश्वर विधानसभा की विधायक रेणु बिष्ट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें। जिससे आम जनमानस को दूर दराज पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों का फोन आने पर उनका फोन उठाएं, जिससे वह अपनी समस्या बता सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ सड़क का डामरीकरण होना है वहां बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।

MEDIA LIVE : महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह

आयोजित बैठक में यमकेश्वर विधायक ने जल निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दें। कहा कि जहां गर्मी के चलते पानी कम है वहां पेयजल टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पम्पिंग योजनाओं की पाइप लाइन सुरक्षित जगहों में बिछायें, जिससे उनके टूटने का खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने लोक निर्माण व पीएमजीएसवाई अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित पड़े सड़कों का कार्य जल्द प्रारम्भ करें। कहा कि जहां सड़क मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त होते हैं वहां तत्काल जेसीबी में माध्यम से मार्ग को सुचारू करें। इसके अलावा उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में जाकर लोगों को योजनाओं से लाभाविन्त करें। साथ ही कहा कि ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर फलदार व फूल के पौधे लगाएं। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विद्युत की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखेे। कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जंगली जानवरों से बचाव हेतु क्षेत्र में घेरबाड करें। इसके अलावा उन्होंने मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, उरेडा, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

MEDIA LIVE : सूर्यधार पर फुल फॉर्म में महाराज: अफसरों को दो टूक दे रहे हिदायत

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा लोगों को संबंधित योजनाओं से लाभविन्त करें। उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमदान के माध्यम से फलदार पौधे लगाएं। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया क्षतिग्रस्त व डामरीकरण मार्गों का कार्य गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि बेहतर गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करें।

MEDIA LIVE : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर सीधे कार्रवाई के मूड में सीएम धामी, पौड़ी जिला पंचायत की फाइल भी तलब की

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, तहसीलदार मनजीत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, उरेडा अधिकारी शिव कुमार मेहरा, सहायक अभियंता सुशील कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धन सिंह, अलका रावत, लोक निर्माण से जगमोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

MEDIA LIVE : बाबा की काली करतूत : किशोरावस्था से करता आया दुष्कर्म , शादी के बाद बेटियों पर भी थी बुरी नजर

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*