नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE: लॉकडाउन : उद्धव ठाकरे ने की बड़ी कार्रवाई

मीडिया लाइव: रसूक के और पहुंच के बल पर क्या कुछ नहीं किया जा सकता. फिर चाहे वो जिंदगी और मौत का ही सवाल क्यों न हो. ऐसा ही कुछ किया है इस वक्त महाराष्ट्र के आलाधिकारी ने. जब दुनिया के कई देशों सहित भारत भर में पूरी तरह से लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने लॉकडाउन के नियमों की धज्जिया उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन महाराष्ट्रा में शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर दी है. दरसल वाधवा परिवार को मुंबई से महाबलेश्वर जाने की इजाजत देने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह विभाग के विशेष सचिव और एडिशनल डीजीपी अमिताभ गुप्ता को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है।
इस कार्रवाई की जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा- माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के साथ चर्चा के बाद अमिताभ गुप्ता, प्रधान सचिव (विशेष) को जांच होने तक तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके।

यह जानते हुए की कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में होने के साथ ही मुंबई वायरस का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1 हजार के ऊपर पहुंच गया है। जहां सरकार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है वहीं राज्य के गृह विभाग ने एक या दो नहीं बल्कि पांच कारों के साथ बिजनेस समूह वाधवा ग्रुप (HDIL, DHFL कंपनी) के परिवार के काफिले को मुंबई से महाबलेश्वर जाने की इजाजत दे दी। ये परिवार बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहता है। वाधवा परिवार के सदस्य , नौकर और बॉडीगॉर्ड सहित 23 लोग चार गाड़ियों के काफिले में महाबलेश्वर रवाना हुए और महाबलेश्वर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भीड़ देखकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की तो सभी को हिरासत में लिया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*