उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महंगाई पर सरकार के खिलाफ करेगी हल्ला बोल !

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महंगाई पर चर्चा (mahangai Pe Charcha) कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसे सफल बनाने को लेकर बृहद स्टार पर तैयारियां की जा रही हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) के अलावा अब आईएनसी उत्तराखंड के लिए नया लक्ष्य महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके लिए पार्टी संगठन केंद्रीय हाईकमान के निर्देश पर 17 अगस्त से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी में जुट गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। हालांकि यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी है और केंद्रीय हाईकमान के निर्देश पर देशभर के कांग्रेसी इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देनी शुरू कर दी हैं। खबर है कि इसके लिए विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली बुला लिया गया है और जल्दी सभी को इस अभियान की जानकारी के साथ ही जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। उत्तराखंड कांग्रेस 17 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई पर चर्चा का कार्यक्रम करेगी।

इस दौरान पहले कार्यकर्ताओं को महंगाई पर चर्चा के दौरान जनता के बीच रखी जाने वाली बातों और जानकारियों के बारे में बताया जाएगा. इस दौरान पार्टी का लक्ष्य महंगाई के विषय को जनता के बीच ले जाना है, ताकि इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार की घेराबंदी की जा सके. तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य में बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के साथ महंगाई विषय को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान केंद्र की तरफ से विभिन्न वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी और महंगाई के कारणों और प्रभावों पर भी बातचीत होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*