उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : उत्तराखंड: राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 10 जून को, पक्ष विपक्ष में इस बार भी कोई मुकाबला नहीं

मीडिया लाइव, पोलिटिकल डेस्क : उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 10 जून को होगा। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी को राज्य विधानसभा में जबरदस्त बहुमत हासिल है। लिहाजा सत्तारूढ़ बीजेपी 47 सदस्यों के साथ बेहद मजबूत स्थिति में है। कुल मिलकर कहा जा सकता है इस बार भी राजयसभा चुनाव में पक्ष विपक्ष के बीच कोई मुकाबला होने की स्थिति नहीं है।

MEDIA LIVE : INC चिंतन शिविर : युवाओं के कन्धों पर डाली जा सकती है कांग्रेस के भविष्य की जिम्मेदारी

बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीटों के कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 31 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

MEDIA LIVE : MAHENDRA SINGH DHONI :  क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे..

तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को मतदान रखा गया है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। 13 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड विधानसभा में चुनाव होगा।

MEDIA LIVE : यात्रा में बढ़ रही बेतहाशा भीड़ बन रही चुनौती….

उत्तराखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 19 विधायक हैं। दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा के चुनाव में पलड़ा भाजपा का भारी है।

MEDIA LIVE: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना पर काम होना चाहिए : डीएम चमोली

भाजपा राज्यसभा सीट के लिए जल्द नामों का पैनल भेजेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, पैनल पर मंथन चल रहा है। जल्द पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

MEDIA LIVE : बिक्री को बरेली से कोटद्वार लाई गई थी चरस, एक गिरफ्तार !

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*