उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE : COVID-19 चमोली के लिए आज अच्छी खबर

मीडिया लाइव, गोपेश्वर: कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी का ग्राफ देश में जहां एक ओर बढ़ रहा है वही चमोली जिले के लिए इस बीच बडी राहत की खबर भी मिली है। चमोली जिले में चार संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों की टीम ने बडी राहत महसूस की है। कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल गोपेश्वर में चार लोगों की प्राथमिक जाॅच करने पर खासी, जुकाम, बुखार के लक्षण मिलने से इनकों संदिग्ध श्रेणी में रखा गया। चिकित्सकों की टीम ने इन चारों मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जाॅच के लिए हल्द्वानी लैब को भेजा था। गुरूवार देर सायं को इनकी रिपोर्ट जिला चिकित्सालय की मिली। कोरोना संक्रमण की जाॅच में इन चारों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जो इस जनपद के लिए बडी राहत की खबर है। चमोली जनपद में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नही है। इन चारों मरीजों को फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से दो और मरीजों के ब्लड सैंपल जाॅच के लिए हल्द्वानी भेजे गए है। शनिवार तक इनकी भी जाॅच रिपोर्ट आने की संभावना है।

शुक्रवार तक 81 लोगों को गैरसैंण, गौचर, कर्णप्रयाग, थराली, देवाल, जीएमवीएन कालेश्वर आदि स्थानों पर बनाए गए फेसेलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया है, जबकि 3433 लोग होम क्वारेन्टाइन में रखे गए है। जिले में चिकित्सकों की 21 टीमें तैनात की गई है जो होम क्वारेन्टीन में रखे लोगों का नियमित चैकअप कर रहे है

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*