उत्तराखण्ड न्यूज़

प्रगति का पैमाना : सचिव ने छात्रों को गणित-विज्ञान पढ़ने के लिए किया प्रेरित

मीडिया लाइव, चमोली : सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड दीपक कुमार ने 1008 स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय, मण्डल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय की आचार्या मंगला पुरोहित ने उन्हें देवभूमि गजेटियर पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव संस्कृत शिक्षा ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से विषयगत पाठ्यचर्चा करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को संस्कृत संस्थान उत्तराखंड द्वारा संचालित गार्गी छात्रवृत्ति एवं अम्बेडकर छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ गणित एवं विज्ञान विषयों के अध्ययन के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इस दौरान सचिव ने महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक श्री हरिप्रसाद सती का सम्मान किया तथा अध्यापकों को दैनिक समाचार वाचन एवं गीता शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर, छात्रावास एवं अनन्त अम्बानी पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय समन्वयक श्री कृष्णानन्द पंत ने उन्हें पुस्तकालय में संरक्षित पाण्डुलिपियों की जानकारी दी। छात्रावास निरीक्षण के दौरान सचिव ने बेहतर रखरखाव एवं विद्यार्थियों को नवाचार और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर बल दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भोला दत्त सती ने सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा जनपद चमोली श्री एमआर मैंदुली ने भी विद्यालय/महाविद्यालय का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर ग्राम सभा मण्डल की प्रधान, बड़गांव की प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद नोटियाल, कृष्णानन्द पंत, रमेश सती तथा श्री बदरीश-कीर्ति संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिम्मर-सिमली के प्राचार्य डॉ. माताराम पुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*