उत्तराखण्ड न्यूज़

शहीद दिवस: मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्वांजलि…


मीडिया लाइव, चमोली: गुरुवार को देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को जनपद में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सुबह 11ः00 बजे दो मिनट का मौन रखा गया।

जिला कार्यालय, विकास भवन सहित जनपद के सभी तहसील एवं ब्लाक कार्यालयों में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा आजादी को सहेज कर रखने में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को भी नमन किया। आजादी के आंदोलन में असंख्य वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाई। आज उन सभी जाने अनजाने शहीदों को भी मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों द्वारा स्थापित आदर्शो एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया।

मौन धारण की सूचना के लिए सुबह 10ः59 बजे सायरन बजाया गया और सभी गतिविधियां व काम रोककर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*