उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE : मंत्री ने लिया COVID 19 की तैयारियों का जायजा

मीडिया लाइव , पौड़ी: कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के अपने विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री स्वतंत्रप्रभार डॉ . धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण, निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जनपद मुख्यालय पौड़ी सर्किट हाउस पहुंच कर, जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्याधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस उपधीक्षक,एव जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समुचित व्यवस्था को दुरस्त बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद डा. रावत ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने सटाफ रूम, आइसोलेशन परिसर, तथा महिला अस्पताल में ओपीडी, ड्यूटी रूम व वार्ड में भर्ती महिलाओं का हाल चाल पूछा एवं मुहैया सुविधा के बारे में जानकारी ली तथा सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने डीएबी इण्टर कालेज परिसर पौड़ी में मजदूर एवं असहाय लोगों को भोजन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया उक्त कार्य हेतु जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उपजिलाधिकारी पौड़ी को सुव्यवस्थित रूप से मजदूरों को भोजन करवाने पर बधाई दी।
डा. रावत ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, बेहतर मैनेजमेन्ट को लेकर समस्त अस्पतालों में आईएएस स्तर के अधिकारियों को तैनात किया है। साथ ही आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक के जिलास्तरीय अधिकारी को सीएमओ के साथ अटैच किया है। सीएचसी, पीएचसी तथा उपकेन्द्रों में वार्ड ब्वाय, सफाई आदि कर्मचारियों की तैनाती हेतु सीएमओ को अधिकार दिये गये है। कहा कि उन्होने करीब 37 अस्पतालों का स्थलीय निरीक्षण किया है। रूद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में भी जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस महामारी से निपटने के लिए अभियान चलाया है। समुचित व्यवस्थाओं को दुरस्त बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये। उन्होन कहा कि सरकार जल्द ही बीपीएल, अन्तोदय आदि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापने करने वाले परिवारों निशुल्क राशन देने जा रहे है। जिसमें करीब 25 से 40 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा।
इससे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू ब्लाक में नौगांव, चैपडा, बुगाणी, खिर्सू, सुमाडी, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थापित स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित डाक्टरों के साथ बैठक की तथा केन्द्रों में मुहैया स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी ली। कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आम जनमानस को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने वाले रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार संवेदनशील है। कहा कि सामाजिक दूरी तथा लाॅक डाउन का अनुपालन करना अत्यन्त आवश्क है। सरकार हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर संजिदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने गांवों में बाहर से आये हुए लोगों का नियमित निगरानी बनाये रखने को कहा। कोरोना से संबंधित लक्षण पाये जाने पर त्वरित स्वास्थ्य लाभ हेतु आइसोलेशन में भेजने के निर्देश भी दिये। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि नियत समय तक गांव में बाहर से पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन में रखे। थोडी सी समझदारी से हम अपने अलावा औरों के भी जीवन को सुरक्षित कर सकते है। माननीय प्रधानमंत्री के लाॅक डाउन निर्णय का सभी को पालन करना चाहिए। अपने घरों में रहे एवं सुरक्षित रहे। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, उपजिलाधिकारी अंशुल सिह, सीएमओ डा. एम के बहुखण्डी, सीएमएस डा. आर.एस. राणा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, सीओ वंदना वर्मा, सहित संबंधित अधिकारी मौेजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*