उत्तराखण्ड न्यूज़

विकसित उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार: महाराज

मीडिया लाइव, पौड़ी: मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के मूल मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण कर प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ थीम पर आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट तथा पाटीसैण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विकासखंड पाबौ के ग्राम रिषि में 148.36 लाख रुपये की लागत से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 16, 17 एवं 18 के डामरीकरण कार्य, 123.30 लाख रुपये की लागत से पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 32 एवं 33 के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1,583.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। साथ ही 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम झंगरबौ में निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जनसेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*