अन्य

लॉकडाउन में खुद को मरा हुआ बताकर घर पहुंचने की कोशिश नाकाम!

मीडियालाइव : लॉकडाउन के दौरान विभिन्‍न जगहों पर फंसे लोग घर पहुंचने के लिए कई तरह की जुगत लगा रहे हैं। जिनमें कुछ तो एकदम अनोखी ही हैं। ऐसी ही एक जुगत जम्‍मू कश्‍मीर के पूंछ जिले में हकम दीन नाम के 60 व‍र्षीय शख्‍स ने लगाई। लेकिन घर के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने उसे दो और साथि‍यों के साथ धर लिया। हूआ यूं कि 27 मार्च को एक हमले में घायल हुए हकमदीन को जम्‍मू स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने के बाद उसने घर पहुंचने के लिए अलग तरह की जुगत भिड़ाई। उसने अपने दो साथियों के साथ‍ मिलकर किसी तरह अपना डेथ सर्टीफिकेट बनवा लिया। फिर वे एक एंबुलेंस में सवार होकर घर की तरफ चल दिये। जहां भी पुलिस उन्‍हें पूछती तो वे ऐंबुलेंस में शव रखा होने की बात कहकर डेथ सर्टीफिकेट दिखा देते। लेकिन जैसे ही वे अपने घर के नजदीक पहुंचे वहां मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ले ली। जिसमें कोई शव नहीं मिला। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद क्‍वारंटाइन के लिए भेज दिया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*