उत्तराखण्ड न्यूज़साहित्य-बोली-भाषा

यादों में चिट्ठियां !

चंदन सिंह नेगी : चिट्ठियां अपनी भावनाओं को उन मित्रों – संबंधियों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम रहा जो सैकड़ों मील दूर रह कर भी दिल के बहुत समीप रहे । दिल के पास होने के कारण वे संभाल – सहेज कर भी रखी जाती थी ।

आज चिट्ठियां चलन से लगभग बाहर हो गई हैं ।

संचार माध्यम और तकनीक के इस कालखंड में दूसरे माध्यमों ने चिट्ठियों का स्थान ले लिया है।वरिष्ठ साहित्यकार श्री शूरवीर रावत जी ने बीते तीन दशक में बहुत धैर्य से संजोकर रखी चिट्ठियां सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है । उन्होंने इन्हें एक पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया है ।


” खट्टी मिट्टी -तुमारि चिट्ठी ” पुस्तक में उन्होंने एक सौ पैंतीस चिट्ठियां प्रकाशित करने का साहसिक कार्य किया है। बारामासा पत्रिका के संपादन के समय उनके साहित्यिक मित्रों, लेखकों और पत्रिका के पाठकों द्वारा लिखी चिठ्ठियां भी इस पुस्तक में प्रकाशित की गईं हैं। वास्तव में यह पुस्तक एक दस्तावेज है जो आज के पाठक के लिए चिट्ठियों का अनूठा लेकिन छोटा सा अनुभव – संसार प्रस्तुत करता है।
श्री शूरवीर रावत जी लंबे समय से लेखन में सक्रिय हैं। इससे पूर्व विभिन्न विषयों पर उनकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।

बारामासा प्रकाशन बंजारावाला देहरादून द्वारा प्रकाशित “खट्टी मिट्ठी-तुमारि चिट्ठी” पुस्तक का मूल्य मात्र 150रु है। चिट्ठियों के भाषा – शिल्प , शैली और भाव में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक निःसंदेह उपयोगी होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*