उत्तराखण्ड न्यूज़

जिले में चलेगा बड़ा पौध रोपण अभियान

मीडिया लाइव, चमोली : जिला निवार्चन कार्यालय की ओर से जनपद में आगामी 5 जून (पर्यावरण दिवस) से 25 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिसे लेकर गुरुवार को अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जनपद में की जलवायु के अनुरूप पौधों की उपलब्धता को देखते हुए पौध वितरण की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल ने बताया की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 5 जून से 25 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील परिसर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और 592 मतदान बूथों पर 10-10 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। बताया कि कार्यक्रम को रोस्टर के आधार पर आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, डीएफओ प्रियंका, स्वीप समन्वयक दर्शन नेगी, मोहन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*