उत्तराखण्ड न्यूज़

कोटद्वार आधार सेवा केंद्र शुरू, अब देहरादून जाने की जरूरत खत्म

मीडिया लाइव : पौड़ी जनपद के कोटद्वार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सिम्भलचौड़ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का नया आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है।

शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के खुलने से कोटद्वार और आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब आधार से जुड़े कामों के लिए देहरादून या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।यहां आधार बनवाने, नाम, पता और फिंगरप्रिंट जैसे अपडेट कराने की सभी सुविधाएं मिलेंगी। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है और छुट्टियों को छोड़कर हफ्ते के सातों दिन खुला रहेगा। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए यहां विशेष व्यवस्था भी की गई है।

उद्घाटन के मौके पर यूआईडीएआई के उप महानिदेशक, दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।