करप्शन/क्राइम

सड़क खोलने को लेकर हुई बहस में जेसीबी ऑपरेटर ने कर दी हत्या

मीडिया लाइव, पौड़ी: जनपद के सतपुली थाना क्षेत्र में मल्ली सतपुली के पास जेसीबी ऑपरेटर प्रवीण सिंह, निवासी- जोशीमठ, चमोली, उत्तराखण्ड़ ने जेसीबी बकेट से सुमन देवरानी की हत्या कर फरार हो गया है। सड़क खोलने पर हुआ जेसीबी ऑपरेटर और युवकों में विवाद। यहाँ सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिससे हर दिन ट्रैफिक बाधित होता रहता है। ऐसे में इस तरह के मामले सामान्य तौर पर सामने आते रहते हैं। लेकिन इस मामले यहाँ एक ह्त्या का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गयी है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने विस्तार से जानकारी साझा की है।

पुलिस ने बताया कि बीती 7 जून को रात करीब 11:30 बजे सुमन देवरानी अपने साथी रजनीश जुयाल के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे थे मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा हैं। रोड खोलने के लिए किसी बात को लेकर जेसीबी ऑपरेटर के साथ युवकों की बहस हो गई। इतने में जेसीबी ऑपरेटर ने जेसीबी बकेट से सुमन देवरानी पर हमला कर दिया। इस हमले में सुमन देवरानी की मौत हो गई। इसके बाद जेसीबी चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

इस बारे में हत्या करने वाले जेसीबी ऑपरेटर प्रवीण सिंह, निवासी- जोशीमठ, चमोली, उत्तराखण्ड़ के खिलाफ थाना सतपुली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचानामा कर फॉरेंसिक यूनिट से घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने की कार्यवाही की गयी है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार संभावित जगहों पर दविश दी जा रही है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*