नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

जब देश शहीदों के शवों के टुकड़े चुन रहा था तब शूटिंग में व्यस्त थे PM: सुरजेवाला

नई दिल्ली: पुलवामा में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर अब कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी(PM Modi) पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन बजकर दस मिनट पर ही हमले की खबर आ गई थी. पांच बजकर 15 मिनट पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दे दिया था. मगर, मोदी जी क्या कर रहे थे. मोदी जी की दिनचर्या बता रहा हूं. वह दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार और शूटिंग करवा रहे थे. छह बजकर 45 मिनट तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं. पीएम राम नगर के गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए. शाम छह बजकर 30 मिनट पर धनगढ़ी गेट पहुंचे और अधिकारियों से दस मिनट तक वार्ता की. फिर उनका काफिल निकला.वहां स्थानीय लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारे लगाए. पीएम ने भी सभी का अभिवादन किया. देश हमारे शहीदों के शरीर के टुकड़े चुन रहा था, मगर पीएम नारे लगवा रहे थे. वह राम नगर के फीडर गेस्ट हाउस रुके और चाय-नाश्ता किए. पूरे देश के चूल्हे बंद थे, तब गुरुवार को सात बजे वह चाय-नाश्ते का आनंद ले रहे थे. यह है इस देश के पीएम की असली वास्तविकता. इससे ज्यादा शर्मनाक व्यवहार किसी पीएम का नहीं हो सकता.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह मैं नहीं आपके पत्रकार साथी कह रहे हैं. जिन्होंने मोदी के दौरे का कार्यक्रम कवर किया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दावे के समर्थन में अखबारों की कटिंग और कथित तस्वीरें दिखाईं. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जवानों की शहादत पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा न होने पर भी मोदी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की. ताकि सरकारी खर्च पर होने वालीं राजनीतिक सभाएं रुक न जाएं. जब शहीदों के शव एयरपोर्ट पर थे, तब झांसी के कार्यक्रम से प्रधानमंत्री मोदी एक घंटा देरी से आए. फिर पहले अपने घर गए सीधे एयरपोर्ट नहीं. पीएम मोदी के मंत्री शहीदों के शव के साथ सेल्फी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब मोदी जी दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं सैर सपाटे के लिए.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*