उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

बाहरी व्यक्तियों को केदारघाटी में नहीं किया जायेगा बर्दास्त – मनोज रावत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने वर्तमान में केदारनाथ यात्रा को लेकर सरकार से नाराजगी जाहिर की है। मनोज रावत ने बताया वर्ष 2013 में आपदा के बाद से स्थानीय निवासियों जिसमें गुप्तकाशी- गौरीकुंड, कालीमठ घाटी, मदमहेश्वर घाटी समेत ऊखीमठ के आस पास के लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी वे लोग हैं जो कि कई पीढ़ियों से न केवल यात्रियों की सेवा करते हैं, बाल्की उनकी रोजी- रोटी भी केदारनाथ यात्रा पर निर्भर थी।

केदारनाथ विधायक ने तल्ख़ तेवर कहा कि केदारनाथ यात्रा लगातार पूंजी पतियों के हाथों में सिमटती जा जा रही है। इसी वजह से स्थिनिय लोगों का केदारनाथ यात्रा और परमपराओं के प्रति निराशाजनक भाव उत्पन्न होता जा रहा है। रावत ने इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि निराशा जनक भाव स्थानीय परम्परों और केदारनाथ यात्रा के लिए शुभ संकेत नहीं है। केदारनाथ विधायक ने कहा कि आपदा के बाद से सरकारों की प्राथमिकता सुगम पर्यटन और विश्वभर के धर्मालंबियों को केदारनाथ यात्रा के प्रति प्रेरित करना था। गाठ वर्ष यात्रियों की संख्या से यह सिद्ध हो गया कि पिछली सरकार इन सब लक्ष्यों को पाने में बेहद सफल रही। उन्होंने कहा कि अब दूसरे चरण में सुगम और सुरक्षित यात्रा के बाद स्थानीय लोगों को केदारनाथ मार्ग पर रोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए थे। यह इसलिए क्यों कि स्थानीय लोग ही भगवान केदार को शीतकालीन स्थान ऊखीमठ से केदार पहुचाने, वहां 6 महीने परंपरानुसार पूजा अर्चना से जुड़े रहते हैं। इसके अलावा आपदा और किसी भी संकट में स्थानीय निवासी ही उस परेशानी से निजात दिलाते हैं। *मनोज रावत ने स्पष्ठ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय युवकों का किसी भी माध्यम से रोजगार छीना गया तो उसे बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में बाहरी लोगों का केदारघाटी में दखल स्थानीय जनता बिलकुल स्वीकार नहीं करेगी।*

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*