उत्तराखण्ड न्यूज़

इरफान खान की मौत, ये बीमारी बनी वजह

मीडिया लाइव : चर्चित अभिनेता इरफान खान की आज मौत हो गई . वे लम्बे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से ग्रस्त थे. पिछले दिनों ही उनकी माँ भी दुनिया से रुखसत हुईं थी. परिवार के लोग इस गम को भुला भी न सके थे और इरफान भी उन्हें छोड़ कर चले गए.

वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अम्बानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, मुम्बई में भर्ती थे. इससे पहले उनका इलाज विदेश में चल रहा था. शुरू में उनकी बीमारी को लेकर रहस्य बना हुआ था. अभी हाल में ही उनकी फिल्म रिलीज हुई थी धअंगेजी मीडियम. वे अपनी इस फ़िल्म को नहीं देख पाए. इरफान का फिल्मी और एक्टिंग करियर बेहद संघर्ष पूर्ण रहा. वे 90 के दशक से अभिनय के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे थे. उन्होंने बॉलीवुड, हॉलीवुड का सफर तय किया. उनकी शुरूआत टेलीविज से हुई. इससे पहले वे मंच के मंझे हुए कलाकार रहे हैं. वे स्टेज पर भी बने हुए थे. महज जब दूरदर्शन जैसा एक मात्र टीवी चैनल हुआ करता था तब उन्होंने भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसा कीटीवी शो में काम किया. इसके अलावा श्रद्धांज तोमर जैसी रियलिस्टिक फिल्मों मेंअभिनय कर के आ एक्टिंग का लोहा मनवाया. उन्होंने एक से बढ़कर कर बढ़िया फिल्मों में काम किया. इरफान की एक्टिंग का हर कोई मुरीद रहा है. फ़िल्म इंडस्ट्री में हर कोई उनकी अदाकारी का प्रशंसक है. आज उनकी मौत ने पूरी अभिनय बिरादरी को शोक संतप्त कर दिया है. कोरोना संक्रमण की वजह से कई नामी-गिरामी लोग उन्हें सुपुर्दे खाक करें नहीं पहुँच पाएंगे. देश की तमाम राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां उन्हें   श्रद्धांजलि दे रही हैं. उनके साथ बिताये गए लम्हों को याद कर रहे हैं. देश के राष्ट्रपति, प्रधान प्रधानमंत्री, और काई राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. इरफान आज करोड़ो आंखों को नम कर गए. उनकी अभिनय कला का एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है. जिसे वाकई में उनके हमेशा के लिए इस दुनिया से रुखसत होने का गम है. अभिनेता को मुंबई में सुपुर्दे खाक किया गया. लॉकडाउन के चलते फिल्मी हस्तियां नहीं पहुंच पाई आखिरी विदाई देने.

जिस बीमारी ने इरफान की जान ली आखिर वह है क्या ?
Colon Infection: कोलाइटिस या कोलोन नउइंफेक्शन के बारे में सब जानना चाह रहे हैं. जिसने इस समय चर्चा हो रही है. जिसने इस उनके चहेते एक्टर की जान ली है. चिकित्सा विज्ञानियों के मुताबिक “कोलाइटिस” पेट से जुड़ी बीमारी है. इस संक्रमण में कोलोन यानी मलाशय में सूजन (Rectal Inflammation) आ जाती है. इसे अल्सरेटिव कोलाइटिस भी कहा जाता है. इस समय इस संक्रमण पर बात हो रही है. कोलोन इंफेक्शन क्या है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं. हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) को साल 2018 में पता चला था कि वे न्यूरॉडेंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं. इसके इलाज के लिए वे लंदन गए थे. वहीं, खबरों की मानें तो बीते कुछ दिनों से इरफान खान कोलोन इंफेक्शन (Colon Infection) यानी मलाशय के संक्रमण से परेशान थे. इसी समस्या के चलते इरफान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था. इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंत‍िम सांसे लीं. इसके बाद से ही लोगों में कोलोन इंफेक्शन को लेकर जानकारी पर चर्चा शुरू हो गई है.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*