उत्तराखण्ड न्यूज़

BEO में छापा, वेतन रोकने के निर्देश…

मीडिया लाइव, देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को बीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका अवलोकन करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि 03 कार्मिक बीईओ विनिता कठैत नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुमन जुयाल सती, व कनिष्ठ सहायक चरण सिंह, अनुपस्थित रहे, जिनका सपष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए गए।  

इस दौरान बीईओ कार्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिता चौहान द्वारा उपस्थिति पंजिका में सम्बन्धित कार्मिको की सीएल दर्ज करती पाई गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित कार्मिकों के सीएल अवकाश सम्बन्धित प्रार्थना पत्र मांगे जाने पर टालते हुए नजर आई तथा वाट्सएप्प पर आवेदन होना बताया, किन्तु वाट्टसएप पर दिखाने को कहने पर अभिलेख दिखा नही पाए। उपस्थित कार्मिकों द्वारा बताया गया कि बीईओ अवकाश पर है, अर्जित अवकाश स्वीकृति होने का पत्र भी नही दिखा पाए।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिता चौहान के उपस्थित पंजिका में कार्मिकों की सीएल चढाने तथा कार्मिकों के अवकाश के आवेदन नही दिखा पाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया तथा तीन दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर न देने की दशा में कर्मचारी आचरण नियमावली में वर्णित प्राविधानों पर कार्यवाही की जाएगी।  

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*