उत्तराखण्ड न्यूज़

1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण को विशेष अभियान चलाने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली :जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से हेल्पलाइन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों को बिना पर्याप्त कार्यवाही के फोर्स क्लोज न किया जाए तथा इस संबंध में विभागाध्यक्ष की संस्तुति अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।अतः प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुझाव एवं डिमांड को शिकायतों की श्रेणी से पृथक रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यतः सड़क निर्माण में देरी, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याएं तथा आपदा मुआवजे से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, जिनका समाधान संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किये जाने जहां एक ओर लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा वहां लोगों की शिकायतों का भी समाधान होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, डीडीओ केके पंत, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*