उत्तराखण्ड न्यूज़

देनदारियों का पैसा अवमुक्त करने के निर्देश…

मीडिया लाइव, चमोली: राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में शासन से स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 में चारधाम यात्रा एवं मानसून सत्र में विभिन्न सड़क मार्गो को तत्काल खोले जाने पर व्यय की धनराशि का परीक्षण कराते हुए जिलाधिकारी को मानको के अुनसार भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा यात्रा और मानसून सीजन को देखते हुए विगत वर्षों की पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाई के विभिन्न खण्डों की देनदारियां 412.42 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इसी क्रम में राज्य आपदा मोचन निधि मद के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग थराली को 48.70 लाख तथा लोक निर्माण पोखरी को धनराशि 13.17 लाख, लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग को 15.42 तथा लोक निर्माण विभाग गौचर को 31.87 व पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग को 189.96 की धनराशि अवमुक्त तथा पीएमजीएसवाई पोखरी 113.30 की धनराशि का भुगतान किया गया।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को उपयोग की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के साथ ही साथ ही योजना में दोहराव न हो इस आशय का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को अबिलम्ब मोटर मार्गो को खोेलने के निर्देश दिए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*