अन्य

10 दिन में लोन वितरण में प्रगति लाने के निर्देश…

मीडिया लाइव, चमोली :जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समति (डीएलआरसी) की बैठक ली। जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजना एमएसवाई, पीएमईजीपी,एनआरएलएम, होम स्टे, वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना सहित ऋण जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना उपलब्धि की समीक्षा की गयी । सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के आवेदनों की पेंडेंसी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते सभी बैंक अधिकारियों को 10 दिन में निस्तारण करने और लीड बैंक अधिकारी को नियमित समीक्षा करने को कहा। साथ ही उन्होंने प्राइवेट बैंकों को भी हिदायत देते हुए 10 दिन में लोन वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

एमएसवाई तथा पीएमईजीपी योजना में लंबित आवेदनों को लेकर जीएम डीआईसी को एलडीएम से मिलकर निस्तारित करने तथा वीर चन्द्र गढवाली गैर वाहन मद व होम स्टे में लंबित आवेदनों को लेकर पर्यटन अधिकारी को बैंक और ब्रांच वाइज डिटेल एलडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन को लेकर कृषि, उद्यान, पशुपालन तथा म्तस्य विभाग के अधिकारियों को बैंक से समन्वय करते हुए एक दिन फिक्स करने के निर्देश दिए। उन्होंने 40 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यों वाले सभी बैंकों प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में महीने में एक दिन वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान लीड बैंक अधिकारी दान सिंह गर्बयाल ने बताया कि एमएसवाई में वार्षिक लक्ष्य 800 के सापेक्ष 752 आवेदन बैंक द्वारा सेंक्शन, पीएमईजीपी में शत प्रतिशत 84 में से 84 आवेदनों पर ऋण वितरित किए गए हैं। एनआरएलएम में 2494 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1798 को ऋण वितरित किया गया है। वहीं वीर चन्द्र सिंह गढवाली गैर वाहन मद में प्राप्त 16 आवेदन में 6 सेंक्शन हो गए हैं। बताया कि दिसम्बर 2025 तिमाही में ऋण जमा अनुपात 31.26 प्रतिशत रहा। बताया की 6 बैंको का ऋण जमा अनुपात 40 से कम है इस दौरान जिलाधिकारी ने नाबार्ड का जनपद पोटेंशियल लिंकड क्रेडिट प्लान 2025-26 का विमोचन किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित सभी बैंकों के अधिकारी और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*