उत्तराखण्ड न्यूज़

एसआईआर नोटिस वितरण और सुनवाई प्रक्रिया समय से करने के निर्देश: 3 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

मीडिया लाइव, चमोली : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के उपरांत नोटिस वितरण एवं सुनवाई की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्वाचन नामावली से संबंधित नोटिसों के वितरण की प्रगति, सुनवाई की कार्ययोजना तथा कार्मिकों की तैनाती की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 63,347 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 21,900, थराली विधानसभा क्षेत्र में 19,935 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 21,512 नोटिस शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित अवधि में सुनवाई की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

सुनवाई की कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, जनपद में कार्यरत 633 बीएलओ के सहयोग हेतु 633 अतिरिक्त कार्मिकों की भी तैनाती की गई है, जिससे सुनवाई एवं अभिलेखों के निस्तारण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

बैठक में बताया गया कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 22 अगस्त तक सुनवाई आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटिस वितरण अभियान में और अधिक तेजी लाई जाए। साथ ही दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर नोटिसों के निस्तारण एवं सुनवाई की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*