उत्तराखण्ड न्यूज़

अधिकारियों को आर्बिटेशन के प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के आर्बिटेशन व बोटल नेक प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर आर्बिटेशन और बोटल नेक के प्रकरणों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्षाकाल के उपरांत हाईवे के सभी चौड़ीकरण की आवश्यकता वाले स्थानों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिग्रहण के लिए रिवेल्यूवेशन की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर संबंधित विभाग से समन्वय कर निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 31 स्थानों पर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। सभी स्थानों पर भूमि और भवन स्वामियों से समंवय स्थापित कर कार्रवाई की जार है। जल्द मामलों का निस्तारण कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के आर्बिटेशन व बोटल नेक प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर आर्बिटेशन और बोटल नेक के प्रकरणों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्षाकाल के उपरांत हाईवे के सभी चौड़ीकरण की आवश्यकता वाले स्थानों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिग्रहण के लिए रिवेल्यूवेशन की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर संबंधित विभाग से समन्वय कर निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 31 स्थानों पर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। सभी स्थानों पर भूमि और भवन स्वामियों से समंवय स्थापित कर कार्रवाई की जार है। जल्द मामलों का निस्तारण कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*