करप्शन/क्राइमनेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

मीडिया लाइव, कानपुर: परिवार के साथ रिश्तेदारी में आई मासूम बच्ची के साथ एक अधेड़ ने गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। मामला राठ थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि  बच्ची को गम्भीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।

MEDIA LIVE : आम आदमी की थाली पर भी पड़ रही महंगाई की बड़ी मार !

हमीरपुर जिले के राठ में शादी समारोह में जयमाला स्टेज के पास खेल रही दो वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। सुबह बालिका खून से लथपथ हालत में खेत में मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर : AICC सदस्य अनिल मिश्रा

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बताया सोमवार रात गांव के बाहर बने मंदिर में विवाह समारोह चल रहा था। उनकी दो वर्षीय बच्ची जयमाला स्टेज के पास खेल रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र के खरेंहटा गांव निवासी सुंदरलाल खंगार (45) सबकी नजर बचाते हुए बच्ची को उठा कर ले गया। गांव के बाहर खेत मे बने नलकूप पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को झाड़ियों में छोड़ कर वापस आ गया। बच्ची को गायब देख परिजन व ग्रामीण रात भर खोजते रहे।

MEDIA LIVE : लक्ष्मणझूला पुलिस ने नशेड़ी हुड़दंगियों को लिया हिरासत में ! कहा देवभूमि का माहौल खराब न करें !

मंगलवार तड़के आरोपी ने शराब पिलाने पर बच्ची के बारे में जानकारी देने की बात कही। आशंका होने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद आरोपी ग्रामीणों को उस स्थान पर ले गया, जहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
वहीं, बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के परिजन व ग्रामीण यह जानकारी नहीं दे पा रहे कि आरोपी समारोह में कैसे पहुंचा। बराती व जनाती परिचित होने से इनकार कर रहे हैं। सीओ अभयनारायण राय ने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के महिला पुलिस और बाल संरक्षक अधिकारी के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

MEDIA LIVE : कोरोना ने टाले एशियन गेम्स:चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एशियन गेम्स की तारीखें बदलेंगी

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*