उत्तराखण्ड न्यूज़

सरकार द्वारा दी जा रही है रोजगार परक योजनाएं की जानकारी

मीडिया लाइव,चमोली : सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियाल सैण में सहकारिता विभाग द्वारा युवा सहकारी नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को उददेश्य युवाओं को सहकारिता के बारे में जानकरी देना है जिससे युवा पीढ़ी को सशक्त बनाया जा सके और युवा पीढी रोजगार पाने की बजाय रोजगार देने वाली बन सके। चमोली सहकारी बैंक महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने सरकार द्वारा जा रही रोजगार परक योजनाएं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना जिसमें सामान्य,लघु एवं सीमांत तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे किसानों को 1 लाख तक का ब्याज रहित ऋण दिया जाता है, इसी योजना के तहत यदि कोई किसान कृषि के अलावा पशुपालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन पॉलीहाउस जैसे कार्याे के लिए 3 लाख ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। साथ उन्होंने बताया कि छात्र मिलकर एक सहकारी संघ बना सकते हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना, होम स्टे योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पी.एम.ई.जी.पी, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से भी युवा सहकारिता का लाभ उठा सकते हैं।
इस इस दौरान जिला सहायक निबंधक बैसाख सिंह राणा, श्रेयांश जोशी व जिला सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*