बिजनेस-न्यूज़

भारत के एमएसएमई सेक्टर के लिये खतरे की घंटी

मीडिया लाइव: इंडिया में सबसे अधिक एम्प्लॉयमेंट जनरेट करने वाले #MSME सेक्टर को लॉकडाउन से तगड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के बाद से यह क्षेत्र अभी बन्द है. लेकिन यदि लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ती है या लंबी खिंचती है तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं. अनुमान के मुताबिक देश के करीब एक करोड़ से ऊपर छोटे और मझोले उद्योग पूरी तरह से बंद हो सकते हैं. यह खतरा इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए खतरे का इशारा तो कर ही रहा है. क्योंकि उद्योगों को चलाने के लिए बाजार में इस वक्त पूंजी की कमी है. लिहाजा ऐसा खतरा होना मुमकिन है. एक क्षेत्र के जानकार रवि वेंकटेशन का कहना है कि यदि लॉक डाउन चार से आठ हफ्ते बढ़ता है तो लगभग 25 फीसदी छोटे और मझोले उद्योग पूरी तरह से बंद हो जाएंगे. इस वक्त देश में लगभग 6.9 करोड़ ऐसे उद्योगों की संख्या है. इन हालातों में इस बात का अंदेशा है कि ऐसे में भारी संख्या में मानव शक्ति में छंटनी हो सकती है. उन्होंने कहा कि होटल उद्योग से अकेले करीब 1.2 करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है. वहीं 4.6 करोड़ रोजगार देने वाले खुदरा क्षेत्र से भी 1.1 करोड़ लोगों की नौकरियां जा सकती हैं. इसके अलावा इस क्षेत्र से जुड़े प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*