उत्तराखण्ड न्यूज़

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य


मीडिया लाइव, देहरादून : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी अस्पतालों को एचएफआर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा चिकित्सा कार्मिकों एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाने के भी निर्देश दिए गए।

राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देर्शोें के अनुक्रम मेें हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने प्राधिकरण पहुंच कर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और अन्य ने वर्चुअली ही शिरकत की। प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी व निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को शत-प्रतिशत एचपीआर यथा समय बनाने तथा अस्पताल के एचएचआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी ने बताया कि एचएमआईएस लागू करने के साथ ही एचपीआर, एचएफआर की शत प्रतिशत प्रगति तथा इससे संबंधित किसी भी समस्या के समाधान को तकनीकी विशेषज्ञ नामित किए गए हैं। इसके पहले चरण में प्रदेश के बड़े जनपदों में सुमार देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में एबीडीएम प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने पीपीटी के जरिए सभी अस्पतालों को एबीडीएम के एचएचआईएस को लागू करने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने एबीडीएम के महत्व व क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। एबीडीएम के इस प्रशिक्षण से अन्य जनपदों से अस्पताल वर्चुअली भी जुड़े रहे। प्रशिक्षण के दौरान कई अस्पतालों ने एबीडीएम, एचएमआईएस के क्रियान्वयन तथा एचपीआर, एचएफआर पंजीकरण को लेकर कई सवाल भी किए, एबीडीएम के विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*