उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएंनौकरी-युवा जगत-स्वरोजगारसरकार/योजनाएं

नए बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिला ‘झुनझुना ?

मीडिया लाइव, देहरादून: एनपीएस को लेकर बजट 2024 में बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि अब सरकारी कर्मचारी का कॉन्ट्रीब्यूशन 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया जा रहा है। यानी अब सरकारी कर्मचारी को चार फीसदी सैलरी कम मिलेगी। सरकार ने राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी का एनपीएस कॉन्ट्रीब्यूशन अब बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है।

बता दें कि अब तक ये 10 फीसदी था, जिसमें इजाफा किया गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों में खासी निराशा देखने को मिल रही है। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला महामंत्री देहरादून पंकज शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर बजट से जोर का झटका लगा है। उन्होंने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में एनपीएस में संशोधन को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, जबकि उम्मीद की जा रही थी कि इस बार केंद्र सरकार बजट 2024 में पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बजट से पहले मीडिया के जरिए वित्तमंत्री के ने दावा किया था कि सरकार की तरफ से एनपीएस में गारंटीड पेंशन का ऐलान हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 2004 के बाद ज्वाइन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिलती है। सरकारी कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को लेकर कोई ऐलान नहीं किया बल्कि एनपीएस में कर्मचारी की कटौती चार फीसदी बढ़ा दी है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*