हेल्थ-केयर

गुड न्यूज़ : जिला अस्पताल को मिली अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

मीडिया लाइव, चमोली : सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनटीपीसी द्वारा जिला अस्पताल गोपेश्वर को अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। इस एम्बुलेंस का उद्घाटन जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर महाप्रबंधक(एच आर) एनटीपीसी राजेश बोईपाई, उप महाप्रबंधक एनटीपीसी डीएस गबरियाल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एम्बुलेंस जिले के मरीजों के लिए एक बड़ी सौगात है। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस में आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगे हैं, जो गंभीर स्थिति वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस एम्बुलेंस से गंभीर बीमार और दुर्घटना प्रभावित मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सुरक्षित और त्वरित रूप से उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव होगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*