शिक्षा-खेल

सांसद चैम्पियन ट्रॉफी में बदरीनाथ विधानसभा की बालिका फुटबॉल टीम रही अव्वल

मीडिया लाइव, चमोली : सांसद चैम्पियन ट्रॉफी 2025 का आयोजन प्रदेशभर में उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद चमोली में जिला क्रीड़ा मैदान, गोपेश्वर में सांसद चैम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद चैम्पियन ट्रॉफी जैसे आयोजन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली की पांच विधानसभाओं बदरीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, बागेश्वर एवं कपकोट से आए खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांसद चैम्पियन ट्रॉफी के पांचवें दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालिका वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में बदरीनाथ विधानसभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में उषा (बागेश्वर) विजेता रहीं, जबकि बैडमिंटन अंडर-14 बालिका डबल्स में तनुजा एवं गुड़िया (बागेश्वर) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत जीवंत एवं प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक अधिकारी, आदर्श पंत क्षेत्रीय प्रांतीय रक्षक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*