उत्तराखण्ड न्यूज़

30 मई तक करा लें पेंशन सत्यापन, वरना रुक सकती है पेंशन*

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 96, नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।

शिविर के दौरान कुल 120 वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांग पेंशन तथा 32 विधवा पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिड़ियाल ने बताया कि जनपद देहरादून में समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा समय सीमा के भीतर सत्यापन न कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन सत्यापन का कार्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिड़ियाल, क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र वालिया, राजस्व विभाग एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों से समय रहते सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*