उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएंसंस्कृति-पर्यावरण

चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली अहम बैठक…

मीडिया लाइव, देहरादून: आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय ऋषिकेश में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जबकि सचिव लो.नि.वि. पंकज पाण्डेय ने वर्चुअल के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने तथा यात्रा रूट की सड़कों को चाक चौबन्ध करने, पार्किंग क्षमता बढाने, पैदल मार्ग का सुधारीकरण, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाएं, हेली सर्विस व अन्य सुगम सुविधा पर अभी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा 2025 की इस प्रथम यात्रा बैठक में बीते यात्रा वर्ष की कार्ययोजना के परिणामों की समीक्षा आगामी श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम तथा श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के विषय में मंथन हुआ।गढ़वाल आयुक्त ने अवगत कराया गया कि 04 मई 2025 से श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे है साथ ही माह में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलेगे तथा 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन श्री केदारनाथ धाम के कपाट की तिथि एवं मुहर्त निकलेगा तदोपरान्त चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो जायेगी। चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व यात्रा सम्बन्धी धामो एवं यात्रा मार्गों मे अवस्थापना समबन्धी समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं यथा पेयजल, चिकित्सा, परिवहन, खाद्यान, पुलिस, सफाई व्यवस्था. विद्युत व्यवस्था, दूरसंचार व्यवस्था, हेलीसर्विस व्यवस्था, आपदा कन्ट्रोल रूम को 24 घन्टे खुले रहने की सुचारू व्यवस्था रखने हेतु सम्बन्धित जिलो के जिलाधिकारियों एवं विभागो के प्रमुख अधिकारियों को अभी से तैयारियों करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही आयुक्त ने गंगोत्री, यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ, धाम श्री हेमकुण्ड साहिब से आये प्रबन्धक, तीर्थपुरोहित समाज से आये विभिन्न मंदिर समितियो के अध्यक्ष एवं सचिव एवं रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्षो व पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावो पर यात्रियो के लिये पंजीकरण काउन्टर्स की संख्या ऋषिकेश एवं हरिद्वार के अतिरिक्त अन्य उपयुक्त स्थानो पर बढ़ायी गयी है। जिसके लिये पर्यटन विभाग को यात्रियो के पंजीकरण की सुगम व्यवस्था बनाने हेतु आनलाईन पंजीकरण को अतिशीघ्र शासन स्तर से निर्णय लेकर उसे अतिशीघ्र प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।

बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डा. सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी चमोली डा. संदीप तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल, एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कुंडे, जिलाधिकारी चमोली सर्वेस पंवार एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला, अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, एसपी देहात देहरादून जया बलूनी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार आदि मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*