टेक्नोलॉजीहेल्थ-केयर

गांजे से बनेगी एंटीबायोटिक दवा !

यूं तो गांजा दुनिया भर में नशे के लिए बदनाम है। लेकिन इसी दुनिया के करीब डेढ़ दर्जन देश गांजे को दवाओं में प्रयोग की कानूनी इजाजत दे चुके हैं। अब यूएस की मैकमास्‍टर यूनिवर्सिटी के अध्‍ययन ने भी इसके दवा होने पर मोहर लगाई है। अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के जर्नल में ये शोध छपा है। तस्‍दीक करना चाहो तो इस लिंक पर हो आओ- https://pubs.acs.org/doi/10.1021/acsinfecdis.9b00419 जिसके मुताबिक गांजे में चमत्‍कारिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं। जिससे कारगर दवा बनाई जा सकती है। इसमें मौजूद रासायनिक यौगिक ‘कैनाबिनॉइड’ जिसे कैनबाइगरोल (सीबीजी) भी कहा जाता है, न केवल जीवाणुरोधी होता है, बल्कि यह मेथिसिलिन प्रतिरोधी बैक्टीरिया ‘स्टैफिलोकोकस ऑरियस (एमआरएसए)’ के खिलाफ भी एक शर्तिया इलाज है।  प्रोफेसर एरिक ब्राउन के मुताबिक हमने व्यावसायिक रूप से उपलब्ध 18 कैनबिनोइड्स की जांच की है और उन सभी में एंटीबायोटिक तत्‍व पाए गए हैं। इस शोध से प्राप्त निष्कर्ष वास्तविक रूप से कैनबिनोइड्स के एंटीबायोटिक दवाओं के रूप में इस्तेमाल का सुझाव देते हैं।” हालांकि इस काम में सिर्फ एक बाधा है, और वो है कोशिकाओं पर इसके पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव। यदि इसके हानिकारक प्रभावों को कम कर दिया जाता है तो इसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।” उम्मीद है आने वाले वक्त में इसकी इन कमियों को दूर कर लिया जायेगा और यह दवा प्रकृति के किसी वरदान से कम नहीं होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*