उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

विदेश में बैठ कर शूटरो से कराई थी फायरिंग…

मीडिया लाइव, ऊधम सिंह नगर: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क के पास हुए युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गोलीकांड के तार विदेश से जुड़े हुए हैं।

जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा बताया गया कि विदेश में बैठे सहज विर्क के द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाना और शूटरों के माध्यम से लोगों पर फायरिंग करा कर उनसे रंगदारी वसूलने के मकसद से गदरपुर के रहने वाले प्रशांत सिंह पर फायरिंग शूटरों के माध्यम से कराई थी। जिसमें प्रशांत सिंह के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मुकदमे की जांच शुरू की थी।

पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को मदद की थी जिसमें पुलिस ने वंशदीप औलख निवासी बिलासपुर उत्तरप्रदेश, करनजीत संधू निवासी बरेली उत्तरप्रदेश और मनदीप सिंह निवासी पुरनपुर पीलीभीत उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने स्विफ्ट कार भी बरामद की जिसको घटना को अंजाम देने के दौरान रैकी करने में इस्तेमाल किया था। पुलिस अब फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश के रही है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*