मौसम

बारिश और बर्फवारी से खिले पर्यटकों और होटल कारोबारियों के चहरे

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है , बसंत पंचमी के मौके पर प्रदेशभर में रुकरुक कर बारिश हो रही है। वहीँ राजीके ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी शुरू हो गयी है। देहरादून के चकराता क्षेत्र में लंबे समय से सूखेपन के बाद बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चकराता के लोकप्रिय पर्यटन स्थल लोखंडी में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिसने पर्यटकों में जोश भर दिया है।

बर्फ गिरने से पहाड़ी इलाके चांदी की तरफ चमकने लगे हैं। बर्फवारी के बाद यह इलाका बेहद मनोरम दिखाइए दे रहा है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए यहाँ बेहद खूबसूरत एहसास कराने वाला नजारा साबित हो रहा है।पर्यटक बर्फवारी का जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं और बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासी और होटल संचालक भी इस मौसम परिवर्तन से बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। बर्फबारी के कारण ठंड गयी है, जिससे लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने लगे हैं। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से पर्यटन कारोबार को नई जान मिली है। लंबे इंतजार के बाद प्रकृति की यह मेहरबानी सैलानियों के लिए खुशी का मौका बन गई है। दिल्ली-एनसीआर से आए पर्यटक लोखंडी पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर रहे हैं।

होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि लोखंडी के अधिकांश होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। स्थानीय होटल संचालक रोहन राणा ने इस बर्फबारी को बहुत प्रभावी करार दिया और कहा कि इससे पर्यटन कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने आगंतुकों से संपर्क करने की सलाह भी दी।खेती-किसानी के लिहाज से भी यह बर्फबारी फायदेमंद साबित होगी। विशेषकर सेब के बागवानों के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि बर्फबारी से जल स्रोतों का पुनर्भरण होता है और गर्मियों में पानी की कमी काफी हद तक कम हो जाती है। हालांकि, इस बार बर्फबारी देर से शुरू हुई है।

वसंत पंचमी के दिन हल्की बारिश से मौसम का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद चकराता की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने लगी। इस बदलाव ने पूरे क्षेत्र को नया जीवन दे दिया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*