उत्तराखण्ड न्यूज़

प्रशिक्षण, डेटा आधारित योजना निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

मीडिया लाइव, पौड़ी: जनपद में विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला स्तरीय अधिकारियों तथा विभिन्न विकासखंडों के विभागीय अधिकारियों को टूलकिट के संचालन, डेटा प्रबंधन एवं विकास योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान ‘नीति तारा’ के विभिन्न मॉड्यूल एवं व्यवहारिक उपयोग की जानकारी लेते हुए कहा कि यह डिजिटल टूलकिट विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि टूलकिट का नियमित एवं गंभीरता से उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि आकांक्षी विकासखंडों सहित जनपद में संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो और निर्धारित विकास लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त किया जा सके।उन्होंने कहा कि जनपद में प्रारंभ होने वाली प्रत्येक नयी विकास योजना का विवरण संबंधित विभागों द्वारा ‘नीति तारा’ प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इससे योजनाओं की जानकारी तत्काल शासन स्तर तक पहुंचेगी तथा उनकी प्रगति का ऑनलाइन और नियमित अनुश्रवण संभव होगा।

उन्होंने कहा कि जनपद के विकास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़े एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहने से शासन स्तर पर समीक्षा, निगरानी एवं निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सटीक होगी। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षक मिलंद चौहान ने ‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट की कार्यप्रणाली, विभिन्न मॉड्यूल, प्रमुख विशेषताओं तथा विकास संकेतकों की निगरानी में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टूलकिट आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय समन्वय को मजबूत करने, डेटा आधारित योजना निर्माण को बढ़ावा देने तथा विकास कार्यों की प्रभावी समीक्षा के उद्देश्य से विकसित की गयी है।मास्टर प्रशिक्षक सौरभ वर्मा ने कहा कि ‘नीति तारा’ केवल आंकड़ों के संकलन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने वाला सशक्त डिजिटल मंच है।

उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं अद्यतन डेटा उपलब्ध कराएंगे तो योजनाओं की वास्तविक प्रगति का सही आकलन करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, लीड बैंक अधिकारी किशन रावत, खंड विकास अधिकारी बी डी रतूड़ी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*