उत्तराखण्ड न्यूज़

निर्वाचन आयोग का दल 20 जून को चमोली जिले के भ्रमण पर

मीडिया लाइव, चमोली : जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया एवं संचार रणनीति की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक श्री अपूर्व कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों का दल 20 जून को चमोली जिले के भ्रमण पर रहेगा।

भ्रमण के दौरान अधिकारीगण विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का स्थलीय अवलोकन करेंगे तथा बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के सत्यापन एवं प्रलेखन संबंधी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया एवं संचार रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी जायजा लिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग का दल 20 जून को अपराह्न 2:30 बजे बद्रीनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ज्योतिर्मठ में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं बी.एल.ओ. के साथ दस्तावेजीकरण संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करेंगें। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग की नवीन पहलों एवं जन-जागरूकता से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार भ्रमण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*