उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्त भारत शपथ अभियान

मीडिया लाइव, देहरादून: नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत जनपद देहरादून में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता के लिए 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक विशेष शपथ अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में इस नशामुक्त भारत शपथ अभियान देहरादून का शुभारंभ करेंगे। अभियान में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालय, उद्योग, पंचायत, होटल और खेल संस्थानों में ऑनलाइन-ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता को प्रभावी बनाना है। अभियान के तहत सभी विभागों को शत-प्रतिशत सहभागिता के साथ शपथ ग्रहण और प्रमाण-पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।

अभियान 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पूरे जनपद में चलेगा। शुभारंभ 14 सितंबर सुबह 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान करेंगे। इसमें उच्च शिक्षा, मुख्य शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और खेल विभाग शामिल रहेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग और छात्रावासों में छात्रों को सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में शपथ होगी। सरकारी, अर्द्धशासकीय और निगम कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी शपथ लेंगे।

ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। उद्योग विभाग फैक्ट्रियों और कॉर्पोरेट कार्यालयों में श्रमिकों की शपथ सुनिश्चित करेगा। जिला पर्यटन अधिकारी होटल, होम स्टे और छात्रावासों में, जबकि जिला क्रीड़ा अधिकारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर सहित अन्य केंद्रों में खिलाड़ियों को शपथ दिलाएंगे। सभी विभागों को फोटो और निर्धारित प्रारूप में सूचना संकलित करनी होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*