उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में अधिवक्ताओं के लिए 500 चैंबर वाला 7 मंजिला प्रोफेशनल ऑफिस भवन प्रस्तावित

मीडिया लाइव, देहरादून : देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित देहरादून बार एसोसिएशन प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना को लेकर बड़ी बैठक हुई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को MDDA और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भवन के डिजाइन की समीक्षा की। 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि पर ग्राउंड फ्लोर के अलावा सात मंजिलों का भवन बनेगा, जिसमें 10×10 आकार के 500 से अधिक चैंबर अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित हैं।

बैठक देहरादून में आयोजित हुई। इसमें प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था जैसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। भवन में अधिवक्ताओं और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग, प्रवेश-निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्देश दिए कि डिजाइन में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ताओं के साथ आमजन का भी आवागमन रहेगा, इसलिए सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप हों और फाइनल प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए।

बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता एवं धर्मवीर नेगी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*