शिक्षा-खेल

ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र

मीडिया लाइव, चमोली : युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए जिला स्तर पर पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधन मिल सकें।

इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनकर उभरी है। यहां छात्र-छात्राएं आधार कार्ड और ₹500 शुल्क जमा कर अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। लाइब्रेरी में इंटरनेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

वर्तमान में ई-लाइब्रेरी में 2,600 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, जबकि प्रतिदिन लगभग 90 विद्यार्थी यहां अध्ययन करने पहुंचते हैं। ई-लाइब्रेरी का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। वर्ष 2023-24 में 11 तथा 2024-25 में 17 छात्र-छात्राओं का विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में चयन हुआ। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक उत्तराखंड पुलिस में 11, आईटीबीपी (एसएससी जीडी) में 2 तथा भारतीय सेना (अग्निवीर) में 3 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

ई-लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाली छात्र अंबिका और विकास का कहना है कि जिला प्रशासन की यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*