उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

सड़क न बनने से नेताओं और सरकार को कोष रहे ग्रामीण

मीडिया लाइव, रुद्रप्रयाग : आजादी के अमृतकाल और उत्तराखंड राज्य के 23 वसंत भी जाने के बाद भी उत्तर्सू गाँव सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहा है। पहाड़ के लोगों ने 23 वर्ष पहले जिस पहाड़ी राज्य को मांगा था उसके पीछे की मनसा गाँवों के लिए सड़क शिक्षा रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग थी लेकिन आज भी राज्य के कई गाँव इन दो दशकों से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी इन्हीं बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद का उत्तर्सू गांव इसका उदाहरण है। बीमार लोगों के अलावा गर्भवतियों को यहाँ डंडियों के सहारे अस्पताल पहुँचाया जाता है तो स्कूली नौनिहाल जंगली जानवरों के भय के साये में 6 किमी रोज स्कूल पैदल आते-जाते हैं।

ग्रामीण गुड्डी देवी, पूजा देवी, दिपिका देवी, वीर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र नेगी आदि का कहना है कि चुनाव में नेता, विधायक, मंत्री हर बार सड़क का ख्वाब दिखाकर वोट ले जाते हैं, लेकिन पलट कर इस गांव की तरफ नहीं देखते। सड़क तो दूर की बात है यहाँ पैदल रास्ते तक चलने लायक नहीं हैं। वही रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा सड़क 2020 में ही गांव के लिए स्वीकृत हो गई थी लेकिन दूसरे गाँव का एक काश्तकार अपने खेत देने से मना कर रहा है, इसलिए सड़क निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। जबकि लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रुद्रप्रयाग संजीव सैनी, भी इसी बात को दोहरा रहे हैं।

लम्बे समय से उत्तर्सू के ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं, भले ही सड़क 2020 में स्वीकृति हो गई हो किन्तु तीन वर्षों से उसका निर्माण ना होना ग्रामीण के लिए सड़क की स्वीकृत होना ना होना एक समान है। ग्रामीणों का आरोप है की विभाग एक काश्तकार को समझने में नाकाम साबित हो रहा है जिस कारण न केवल उत्तर्सू गाँव सड़क से वंचित है बल्कि सड़क के अभाव में सभी विकास कार्यों से वंचित है। उन्होंने कहा इस बार पूरा गाँव लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करेगा।।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*