उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएसओ का दावा, जनपद में पेट्रोल-डीजल स्टॉक पर्याप्त

मीडिया लाइव, देहरादून: जनपद भर में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के पैट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) के 72, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के 41, नायरा के 10 तथा रिलायंस के 18 पेट्रोल पंप शामिल हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तेल कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी प्राप्त की जा रही है। 29 मई, 2026 की स्थिति के अनुसार जनपद के पेट्रोल पंपों पर 2526 किलोलीटर पेट्रोल तथा 2074 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

डीएसओ ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है तथा कहीं भी आपूर्ति प्रभावित होने की कोई सूचना नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*