करप्शन/क्राइम

हत्या के आरोप में 2 को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया लाइव, देहरादून: बीती 11 नवंबर की देर रात्रि को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को दशमेश विहार में एक संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था मे सड़क पर पड़ा था, घटना स्थल पर उपस्थित लोगों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति अनिल रावत निवासी दशमेश बिहार रायपुर देहरादून के मकान में निवासरत किराएदार 2 युवतियों के कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिनके द्वारा शोर मचाने पर उक्त युवक मकान की साइड में बनी हुई टीन शेड से भागता हुआ मकान के पीछे की ओर से लगभग 25 फीट नीचे कूद गया, जिसे आसपास के लोगों द्वारा घायल अवस्था मे वहाँ से उठाकर सड़क तक लाया गया तथा पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस द्वारा घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है। म्रतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड से उसकी पहचान रोहन जोशी पुत्र केसर जोशी निवासी 8 निनुश, त्यूणी, देहरादून, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।

उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक रोहन जोशी के भाई अमन जोशी पुत्र केशर जोशी निवासी ग्राम निनूस, थाना त्यूणी, जिला देहरादून की तहरीर पर थाना रायपुर पर अन्तर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः-पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास रहने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में मृतक रोहन जोशी के साथ 2 व्यक्ति मारपीट करते हुए दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा गवाहों, चश्मदीदों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आज दिनांक 13 नवम्बर को अभियुक्त प्रवीण सिमल्टी व प्रियांशु चौहान को सिक्यूआई तिराहा रायपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

पूछताछ में अभियुक्त प्रवीण द्वारा बताया गया कि घटना के दिन वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके कमरे में दशमेश विहार गया हुआ था, जिसके कमरे के पास ही दूसरा अभियुक्त प्रियांशु चौहान किराये पर रहता है। रात में मृतक रोहन जोशी एक लडकी के कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था, लडकियों द्वारा शोर करने पर अभियुक्त प्रवीण सिमल्टी व प्रियांशु चौहान द्वारा रोहन जोशी को पकडकर उसके साथ मारपीट की गयी थी, जिससे रोहन जोशी की मृत्यु हो गयी।

नाम पता गिरफ्तार – प्रवीण सिमल्टी निवासी ग्राम घुत्तु भिलंग, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढवाल, हाल पता कृष्णा बिहार मोहकमपुर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष2-प्रियांशु चौहान निवासी ग्राम उबरऊ, थाना कालसी, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

पुलिस टीम में- व.उनि भरत सिंह रावत, थाना रायपुर 2- उ०नि० संजय रावत3- अउनि। ए.के. बलूनी4- का० सुनील कुमार5- का कृष्णा परिहार6- का नन्दकिशोर7- का प्रदीप कुमार शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*