उत्तराखण्ड न्यूज़

स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करें : DM

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गंगा संरक्षण को लेकर सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वच्छता के लिए संचालित योजनाओं को सख्ती के साथ क्रियांवित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में निर्माणधीन एसटीपी को 7 नवम्बर तक हस्तांतरित न किए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कारवाई करने की बात कही। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिये शत-प्रतिशत कूड़ादान वितरित करने, गीले व सूखे कूड़े के अलग-अलग निस्तारण के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही एमआरटी सेंटरों का मानकों के अनुरुप निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका व पंचायत के अधिकारियों को नगरों में निकले वाले प्लास्टिक कचरे का ग्रेड के अनुसार डेटा तैयार करने के भी आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने पालिका और पंचायतों को स्वच्छता को लेकर नगरों में नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर उन्होंने प्रतिमाह मानकों के अनुरूप निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का डाटा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

डीपीओ नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि जनपद में गंगा संरक्षण को लेकर संचालित कार्यों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अप्रैल माह से वर्तमान तक से 24 लाख से अधिक आय प्राप्त की गई है। जबकि जनपद में प्लास्टिक कचरे से वर्तमान तक 11 लाख से अधिक की आय प्राप्त की जा चुकी है। वहीं एंटी लिटरिंग एंव एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत अक्टूबर माह में 51 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर 11 हजार पांच सौ का अर्थदंड वसूला गया है।

बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव सहित सभी नगर पालिका व पंचायतों के अधिशासी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*