उत्तराखण्ड न्यूज़

यूसीसी आवेदनों का निर्धारित समय में निस्तारण करें : डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून: डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में यूसीसी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के दायित्वों, एवं प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने सम्बन्धित रजिस्ट्रार/उप जिलाधिकारी से उनके पास प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक दिन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को यूसीसी के तहत् रजिस्ट्रार के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि  यूसीसी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि अभी तक यूसीसी के अन्तर्गत 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 531 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष पर कार्यवाही गतिमान है। जिस पर डीएम ने समस्त आवेदनों को निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर, ऋषिकेश स्मृता परमार, नगर निगम से डॉ अविनाश खन्ना उपस्थित रहे तथा नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, नगर पालिका परिषद के ईओ, कैन्ट क्षेत्रों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े  रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*