उत्तराखण्ड न्यूज़

बोर्ड परीक्षार्थियों को डीएम ने बोला “आल द बेस्ट”

मीडिया लाइव, बागेश्वर: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज चौरासी में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्रखेखर आर घोड़के व विद्यालय प्रबंधक हरीश बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी।विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने वंदना के साथ किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम आशीष भटगांई ने विदा होने वाले छात्रों को तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देने को कहा। उन्होंने परीक्षार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा सिर्फ एक पढ़ाव है। असली सफर तो आगे इंतजार कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल छात्र-छात्राएं व युवा सोशल मीडिया के जाल में फंसता जा रहा है उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सोशल मीडिया व मोबाइल के प्रयोग के बजाय पढ़ाई में अधिक ध्यान देने को कहा।

उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। टाइम मैनेजमेंट के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना को कहा। साथ ही उन्होंने ज्यादा तनाव न लेने, पढाई में नंबर से ज्यादा ज्ञान के महत्व को समझाते हुए पढाई के वक्त रटने के बजाय उसके कॉसेप्ट को समझने की सलाह दी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रखेखर आर घोडके ने शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा में तनाव न लेने तथा शांत मन से परीक्षा की तैयारी करने को कहा। उन्होंने परीक्षा में सफलता के साथ ही जीवन में बेहतर इंसान बनकर देश सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*