उत्तराखण्ड न्यूज़

धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना की डीएम ने की समीक्षा

मीडिया लाइव , देहरादून : जिलाधिकारी ने शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि ने तैयार किए गए प्लान की प्रजेंनशन दी । बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना के सम्बन्ध में समीक्षा की। 4 साल पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम ने एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, लगाते हुए विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए को प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

शहर में सुगम यातायात के लिए जिलाधिकारी प्रत्येक शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा करेंगे। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी प्लान तैयार करें।

उन्होंने कहा कि धनराशि मुहैया कराना मेरी जिम्मेदारी है, विभाग प्राथमिकता से डीपीआर तैयार करें, इसके लिए एसई लोनिवि को डीपीआर तैयार करते हुए समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए। विभागों को हर हफ्ते की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय कर पर प्लान तैयार किया जाए, साथ ही एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसई एनएच, एसई लोनिवि, एसपी यातायात, आरटीओ, एसई यूपीसीएल को भी प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए तैयार की प्लान को वर्तमान की स्थिति तथा भविष्य की मांग के दृष्टिगत तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया प्रत्येक जंक्शन का प्वंाईटवार विवरण तैयार करें।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी प्रत्येेक शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया स्मार्ट सिटी के 10 प्राथमिकता वाले जंक्शन को इस प्लान में शामिल किया जाए।

इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल टैªक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण ट्रैफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एमडीडीए से गौरव चटवाल, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से अरविन्द कुमार सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*