खेती- किसानी

डीएम ने की पशुपालन की समीक्षा बैठक…

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग व डेयरी विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें क्लस्टर आधारित तालाब निर्माण, मत्स्य आहार वितरण, डेयरी विकास के अन्तर्गत एनसीडीसी योजना, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, महिला डेयरी योजना, गौ पालन योजना तथा महिला बकरी पालन योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग हैचरी को लेकर प्रस्ताव बनाने, डेयरी विभाग को एनसीडीसी योजना में प्रस्ताव बनाने व डीएसटीओ को विभागों की बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं सहायक निदेशक मत्स्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी न होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डेयरी विभाग को जनपद में चारा की खरीद करने वाले लाभार्थियों सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए कहा कि अगर चारा की मांग ज्यादा है तो उसकी व्यवस्था भी जिला योजना से की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि मत्स्य आहार वितरण योजना के अन्तर्गत मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डेयरी विकास द्वारा संचालित एनसीडीसी योजना में एक यूनिट में दो उन्नत नस्ल की गायों के लिए सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत सब्सिडी तथा एससी,एसटी व महिला को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के तहत 08 एसएनएफ से अधिक गुणवत्ता वाले उत्पादकों को 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पशुपालन विभाग द्वारा बकरी व भेड़ पालन योजना एक यूनिट (10 प्लस एक) में 90 प्रतिशत सब्सिडी व महिला बकरी पालन योजना के अन्तर्गत विधवा व निराश्रित, तलाकशुदा महिला को शत प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रभारी सीवीओ डॉ पुनीत भट्ट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*